Nepal: जलप्रलय में अब तक 908 लोगों की मौत की पुष्टि, 3000 से ज्यादा लोग लापता, शवों को दफनाने की तैयारी...
- byShiv
- 31 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। नेपाल में ग्लेशियर टूटने से जो महाजलप्रलय आई थी उसने नेपाल को गहरा जख्म दिया है। बल्कि अब ये भारत की ओर भी बढ़ रहा है, पहले ही ये आशंका थी कि भोटेकोशी नदी का पानी भारत में आकर गंडक और कोसी नदियों से मिला तो बिहार में तबाही आ जाएगी। अब इसे लेकर भारत अलर्ट हो गया है और सुरक्षा के लिहाज से बैराज के गेट खोल दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक नेपाल की बाढ़ में अब तक 908 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अब भी 3000 से ज्यादा लोग लापता हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद अब तक कुल 149 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। रविवार साढ़े 5 बजे तक बचाए गए सभी 149 भारतीय नागरिकों की लिस्ट एक्स पर पोस्ट की गई है। इस बीच भारत से लगातार राहत सामग्री नेपाल भेजी जा रही है।
बाढ़ के बीच कई दिल दहला देने वाली घटनाएं भी सामने आई है, तबाह गांवों में लोग लौटकर अपने घरों और परिवारों को याद कर रहे हैं। एक स्कूल के छात्र सिर्फ दोपहर का खाना खाने के लिए कक्षा से बाहर गए थे, जिससे वे बड़े हादसे की चपेट में आने से बच गए। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में नारायणी-गंडक नदी से बरामद चार अज्ञात शवों को सोमवार को नेपाल प्रशासन को सौंप दिया गया। इनमें तीन महिलाओं और एक पुरुष के शव शामिल हैं, जिन्हें 27 अगस्त को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया था।
pc- news18






