Pak vs Ban: पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाबर आजम की छुट्टी, बांग्लादेश के खिलाफ नहीं मिली जगह

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन करने वाले बाबर आजम की पाकिस्तान टीम से छुट्टी हो गई है। उनको इस समय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के 6 मैचों में सिर्फ 91 रन बनाने वाले बाबर को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली अगली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया।

शाहीन अफरीदी बने कप्तान 
इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया गया है, हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि शाहीन ने भी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 8 विकेट चटकाए, जिसमें उनका बेस्ट 4/30 का है।

वनडे टीम में इन खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका
टीम में कई खिलाड़ियों को पहली बार वनडे में मौका मिला है, इन खिलाड़ियों में अब्दुल समद, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी, साद मसूद, साहिबजादा फरहान और शमील हुसैन शामिल हैं।

pc- aaj tak