Pakistan: जेल में इमरान खान की हत्या की खबरों के बाद पाक में बिगड़े हालात, सरकार ने बुलाया संसद का आपात सत्र
- byShiv
- 27 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में एक बार फिर हालात बिगड़ते दिख रहे हैं, बुधवार दोपहर एक खबर आई और उसने हिलाकर रख दिया। खबर यह थी की पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की अडियाला जेल में हत्या कर दी गई है, इसके बाद सोशल मीडिया में तूफान मच गया। इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ता अडियाला जेल की ओर कूच कर गए, जेल के बाहर और पूरे पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं।

शहबाज और मुनीर चुप
इमरान खान की हत्या की खबरों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेनाअध्यक्ष मुनीर चुप है, उनकी और से कोई बयान नहीं आया है। अब यह खबर सही हैं या फिर अफवाह अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया हैै। इसी बीच पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को संसद का आपात सत्र बुला लिया है, जिससे आशंका को और बल मिल रहा है क्या सच में इमरान खान की हत्या कर दी गई या फिर हालात बिगड़ते देख शहबाज सरकार डर गई है।

तालिबान ने एयरस्पेस किया बंद
इस बीच अफगानस्तिान ने भी तेवर दिखाए हैं, तालिबान सरकार ने अपना एयरस्पेस अचानक बंद कर दिया, जिसका सीधा असर पाकिस्तान की उड़ानों पर पड़ रहा है, तो पाकिस्तान में आखिर हो क्या रहा है? इमरान खान के हत्या की खबर खुद को बलूचिस्तान के विदेश मंत्रालय बताने वाले एक पोर्टल से शेयर की गई। इसके बाद दावा किया जाने लगा कि इमरान खान को जेल में जहर देकर मार दिया गया है।
pc- parbhat khabar, aaj tak





