Petrol Diesel Price: 20 फरवरी को क्या हैं देश के बड़े शहरों और राजस्थान में पेट्रोल और डीजल का भाव

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा भाव जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के रेट जान ले। आज महीने की 20 फरवरी की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।
कब हुआ था रेटों में बड़ा बदलाव

आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 104.72 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 90.04 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

शहरपेट्रोलडीजल
नई दिल्ली94.7787.80
पुणे103.8290.34
जयपुर104.7290.04
चेन्नई100.8092.85
हैदराबाद107.4695.15
कोलकाता105.4191.81
मुंबई103.5090.01
लखनऊ94.6987.80
बेंगलुरु102.9290.99
चंडीगढ़94.3082.45
नासिक95.5089.50
अहमदाबाद94.4990.17
पटना105.5893.80

 

pc- indianexpress.com