Pitru Paksha 2026: जाने पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध भोजन कौन खा सकता है और कौन नहीं
- byShiv
- 21 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। पितृ पक्ष 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेंगा। यह ऐसा समय होता हैं जब हमारे पितरों का हम तर्पण करते है। इस दौरान दान आदी का भी महत्व बताया गया है। इस दौरान पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध कर्म के बाद उचित व्यक्ति को भोजन भी कराया जाता है। जान लें पितृ पक्ष में श्राद्ध भोजन कौन खा सकता है कौन नहीं।
श्राद्ध भोजन कौन खा सकता है कौन नहीं
विष्णु स्मृति के अनुसार छल करने वाला, चोर, दूसरे का अहित कर अपना स्वार्थ देखने वाले, माता-पिता, गुरु, धार्मिक कार्य के विरूद्ध जाने वालों को श्राद्ध भोजन के लिए आमंत्रित नहीं करना चाहिए। मार्कण्डेय पुराण और नारद पुराण में भी श्राद्ध के लिए अपात्र व्यक्तियों की सूचियां हैं।
अगर श्राद्ध के दिन कोई साधु, तपस्वी या योग्य अतिथि बिना बुलाए घर आ जाए तो उसे भोजन से मना नहीं करना चाहिए। विष्णु पुराण में ऐसे अतिथि का सम्मान करने और भोजन कराने की परंपरा बताई गई है। श्राद्ध के दिन अतिथि को भोजन कराना पुण्यदायी माना गया है, कहा जाता है कि पितृ पक्ष में पितर किसी भी रूप में आपके द्वार आ सकते हैं।
श्राद्ध का भोजन केवल ब्राह्मणों के लिए ही नहीं धर्मशास्त्रों में मामा, नाना पक्ष के संबंधी, गुरु को भी श्राद्ध भोजन में शामिल करने का उल्लेख मिलता है, खासकर भांजे-भांजियों को श्राद्ध भोजन कराने पर पितर प्रसन्न होते हैं।
pc- nari.punjabkesari.in






