PM Kisan: 23वीं किस्त के लिए करले आज ही e-KYC, जाने किसी तरह से कर सकते हैं आप खुद
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि दो-दो हजार की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचती है। किसानों को अब तक इस योजना की 22 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं, जिनमें से 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को हस्तांतरित की गई थी।
अब 23वीं किस्त की बारी
पिछले भुगतान के बाद अब लाभार्थी किसान 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अगली किस्त कब आएगी अभी इसको लेकर किसी तरह का कोई अपडेट नहीं है। लेकिन इस किस्त को लेने के लिए सभी किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। केंद्र सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन के अनुसार, जिन किसानों की केवाईसी प्रक्रिया अधूरी होगी, उनके खातों में अगली किस्त का पैसा नहीं भेजा जाएगा।
ऑनलाइन ई-केवाईसी करने का आसान तरीका
अगर आपके आधार में मोबाइल नंबर लिंक है, तो आप खुद इसे कर सकते हैं।
सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाएं और ई केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर डालें और सर्च बटन दबाएं।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालकर सबमिट करते ही आपकी केवाईसी पूरी हो जाएगी।
pc- navbharat






