PM Kisan Yojana: इस योजना में क्या पिता पुत्र ले सकते हैं एक साथ फायदा, जाने क्या कहते हैं नियम
- byShiv
- 10 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 24 किस्ते मिल चुकी है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में अक्सर किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि यदि एक ही परिवार में पिता और बेटा दोनों खेती का काम करते हैं, तो क्या दोनों को इस योजना का अलग-अलग लाभ मिल सकता है। तो जानते हैं आज इस बारे में।
क्या कहता हैं नियम
सरकारी नियमों के अनुसार पीएम किसान योजना में पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों को मिलाकर एक ही परिवार माना जाता है।
इस पूरी पारिवारिक इकाई को केवल एक ही लाभार्थी माना जाता है, इसलिए एक ही घर या राशन कार्ड पर पिता और पुत्र दोनों को अलग-अलग लाभ नहीं मिल सकता है।
बालिग बेटे के लिए नियम?
यदि बेटा बालिग यानी 18 वर्ष से अधिक उम्र का है, तो नियमों में कुछ बदलाव हो जाता है। अगर पुत्र बालिक है और उसके नाम से पंजीकृत खेत है तो उस स्थिति में वो अलग से इस योजना का लाभ ले सकता है।
जमीन का रिकॉर्ड क्यों जरूरी?
ये समझना जरूरी है कि सिर्फ अलग परिवार होने या खेती में हाथ बंटाने मात्र से बालिग बेटे को योजना का फायदा नहीं मिलता है। इसके लिए राजस्व रिकॉर्ड यानी खतौनी में कृषि योग्य भूमि का कुछ हिस्सा बेटे के नाम पर कानूनी रूप से अलग दर्ज होना अनिवार्य है।
pc- jagran






