PM Kisan Yojana: जाने कब तक आ सकती हैं इस बार किसान योजना की 25वीं किस्त
- byShiv
- 07 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार की कई सारी योजनाएं मौजूदा समय में देश में चल रही हैं। इन योजनाओं में बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिससे पात्र किसान जुड़े हैं। अब तक किसानों को 24 किस्त मिल चुकी हैं और अब 25वीं की बारी है। तो आए जानते हैं पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त कब जारी हो सकती है।
कितनी किस्त जारी हो चुकी है अब तक?
पीएम किसान योजना की अब तक कुल 24 किस्त जारी हो चुकी हैं
पिछले महीने यानी अक्तूबर महीने में ही 24वीं किस्त जारी हुई थी
इस किस्त का लाभ करोड़ों पात्र किसानों को मिला
25वीं किस्त कब जारी होगी?
दरअसल, पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
जैसे- पिछली किस्तें जारी हुई और 24वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हुई
इस हिसाब से 25वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है
इसलिए माना जा रहा है कि 25वीं किस्त फरवरी में जारी हो सकती है
हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
pc- danik bhaskar




