PM Kisan Yojana: बस कुछ दिन का इंतजार और फिर आपके खाते में आ जाएगी 22वीं किस्त
- byShiv
- 07 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। किसानों के लिए केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। बशर्ते आप इन योजनाओं के लिए पात्र हों। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का फायदा लाखों किसानों को हो रहा है। इस योजना में किसान सालाना 6 हजार रुपये का लाभ सीधे अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त कर रहे हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी इस योजना से जुड़ सकते हैं।
आएगी 22वीं किस्त
इस बार इस योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है यानी 2-2 हजार रुपये आपके बैंक खाते में आएंगे। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है। योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं, 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 में जारी हुई थी।
कब जारी हो सकती है 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है
योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
जैसे, 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई
इस हिसाब से 22वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है यानी इसी महीने
ऐसे में माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी में रिलीज हो सकती है
हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
pc- bazaar.businesstoday.in





