PM Modi: सीपीआई सांसद ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, 'पीएम मोदी के देश के नाम संबोधन' को बताया आचार संहिता का उल्लघंन
- byShiv
- 20 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में तीन दिन पूर्व महिला आरक्षण में संशोधन से जुड़ा विधेयक लोकसभा में गिर गया। इसके एक दिन बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया और इस बिल के गिरने के बाद विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया। इतना सबकुछ हो जाने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद पी. संदोष कुमार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने हालिया संबोधन के जरिए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। भाकपा नेता ने निर्वाचन आयोग से इस संबंध में तुरंत दखल देने की मांग की। संदोष कुमार ने 19 अप्रैल को लिखे एक पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय में हुआ जब पांच राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू है।
क्या लिखा हैं चिट्ठी में
सीपीआई से राज्यसभा सांसद संदोष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन की प्रकृति राजनीतिक थी।
इसमें पक्षपातपूर्ण दावे किए गए थे, जिनका उद्देश्य सक्रिय राजनीतिक विवाद के तहत एक मुद्दे पर जनमत को प्रभावित करना था।
सीपीआई सांसद ने आगे कहा कि दूरदर्शन और संसद टीवी जैसे सार्वजनिक मंचों पर इस संबोधन का प्रसारण सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग है। उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित मंचों का इस्तेमाल राजनीतिक भाषण के लिए करना चुनावी मानदंडों का गंभीर उल्लंघन है।
क्या बोले सांसद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न करने से आयोग की निष्पक्षता को लेकर जनता का विश्वास कम हो सकता है। यह संस्थागत मिलीभगत का संकेत हो सकता है। पी. संदोष कुमार ने आयोग से शीघ्र और ईमानदारी से कार्रवाई करने, मामले की जांच शुरू करने और चुनावी प्रक्रिया की शुचिता को बनाए रखने के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
pc- jagran



