Pm Mudra Yojana: बिना गारंटी के मिलता हैं 20 लाख तक का लोन, आपके सपनों को पंख लगाती हैं सरकार
- byShiv
- 09 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में लोगों के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं में एक हैं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, यह लोगों के लिए बड़ी मदद साबित हो सकती है। साल 2015 में शुरू हुई यह योजना अब 11 साल पूरे कर चुकी है और करोड़ों लोगों को रोजगार शुरू करने का मौका दे चुकी है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें बिना गारंटी और बिना पुराने क्रेडिट रिकॉर्ड के भी लोन मिल सकता है।
लोन की चार मुख्य कैटेगरी
सरकार ने इस योजना को चार कैटेगरी में बांटा है, ताकि हर स्तर के लोगों को आसानी से लोन मिल सके।
शिशु कैटेगरी
इसमें 50,000 रुपये तक का लोन मिलता है। यह उन लोगों के लिए है जो बिल्कुल नया काम शुरू करना चाहते हैं।
किशोर कैटेगरी
इसमें 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। यह उन लोगों के लिए है जिनका बिजनेस शुरू हो चुका है और उन्हें उसे आगे बढ़ाने के लिए पैसे चाहिए।
तरुण कैटेगरी
इसमें 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। यह बढ़ते हुए बिजनेस को और बड़ा करने के लिए है।
तरुण प्लस
यह नई कैटेगरी है, जिसमें 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक का लोन मिलता है।
किन लोगों को मिलता है फायदा?
इस योजना का लाभ छोटे दुकानदार, कारीगर, सर्विस सेक्टर से जुड़े लोग, जैसे सैलून, रिपेयर शॉप, सब्जी विक्रेता, ट्रक या ऑटो मालिक आदि उठा सकते हैं। इसमें सबसे बड़ी राहत यह है कि लोन के लिए किसी भी तरह की गारंटी देने की जरूरत नहीं होती।
pc- fincash.com






