PM Surya Ghar Yojana: जाने आप कैसे ले सकते हैं पीएम सूर्य घर योजना का लाभ, मिलती हैं सब्सिडी भी

इंटरनेट डेस्क। देशभर के लोगों के लिए केंद्र सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। ऐसे में बिजली के बढ़ते बिलों से परेशान आम जनता के लिए केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलाती है। इस शानदार योजना ने हाल ही में 50 लाख से अधिक घरों तक पहुंचने का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन ये सवाल है कि आखिर वो इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
यह केंद्र सरकार की एक ऐसी अनूठी पहल है, जिसके जरिए देश के आम नागरिकों को बिजली के बिल से राहत दिलाई जा रही है। इसके अंतर्गत सरकार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सीधे बैंक खाते में भारी सब्सिडी देती है, ताकि हर परिवार ऊर्जा के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर बन सके।

ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।  आप घर बैठे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने बिजली बिल और आधार कार्ड की जानकारी के साथ आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं।

मिलेगी सब्सिडी
योजना के नियमों के अनुसार, छत पर जितनी क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जाता है, सरकार उसके हिसाब से सीधे आपके बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भारी-भरकम सब्सिडी भेजती है। इससे शुरुआती खर्च का बोझ आम आदमी पर बहुत कम पड़ता है और कुछ ही वर्षों में पैसे वसूल हो जाते हैं।

pc- loomsolar.com