Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम देगी आपको धांसू रिर्टन, एक बार का निवेश और कुछ महीनों में ही....
- byShiv
- 25 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज के समय में हर कोई पैसा इनवेस्ट करता हैं ताकी आगे के लिए वो पैसा डबल होकर उनके नाम आए। ऐसे में आप अपनी बचत को ऐसी जगह लगाने का प्लान कर रहे हैं, जहां निवेश सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी शानदार मिले तो पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम में आप निवेश कर सकते है। इनमें एक है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम जो रेग्युलर इनकम की गारंटी देती है। इसमें सिर्फ एक बार निवेश करना होता है।
सरकार दे रही जबर्दस्त ब्याज
इस योजना के तहत सरकार 7.4 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रही है और इसका पेमेंट मंथली बेसिस पर किया जाता है। आप इस सरकारी स्कीम में महज 1000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ अकाउंट ओपन करा सकते हैं। इसके साथ ही ज्वाइंट खाता भी खुलवा सकते हैं। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई कर सकते हैं।
कितना कर सकते हैं एकमुश्त निवेश?
मंथली इनकम की गारंटी देने वाली इस पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट के तहत लिमिट की बात करें, तो एक व्यक्ति एकमुश्क सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और ज्वाइंट खाते में मैक्सिमम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है। इसके बाद ब्याज से होने वाली कमाई आपको मिलनी शुरू हो जाएगी, इस स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है।
pc- informalnewz.com






