Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह बनाएंगे पंजाब में भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र, मिली बड़ी जिम्मेदारी
- byShiv
- 16 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी भाजपा ने जोरो शोरों से शुरू कर दी है। पार्टी ने चुनावी रणनीति को धार देने के लिए राज्य में मेनिफेस्टो कमेटी और चार्जशीट कमेटी का गठन किया है। खास बात यह है कि मेनिफेस्टो कमेटी में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और वरिष्ठ वकील एचएस फुल्का को भी जगह दी गई है। इन नेताओं को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की तैयारी में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी ने किया ऐलान
पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रविवार को दोनों कमेटियों के गठन का ऐलान किया। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना को मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इस 13 सदस्यीय कमेटी में राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और एचएस फुल्का के अलावा मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी सेखड़ी, सतनाम सिंह संधू, राजिंदर गुप्ता और परमपाल कौर को शामिल किया गया है।
इनको भी मिली कमान
वहीं, बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को चार्जशीट कमेटी की कमान सौंपी है। इस कमेटी में इकबाल सिंह लालपुरा, विजय सांपला, श्वेत मलिक, महारानी परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, दिनेश बाबू, सुशील रिंकू, गेजा राम, विक्रमजीत सिंह साहनी, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, एसएस चन्नी और जगमीत सिंह बराड़ को सदस्य बनाया गया है।
pc- thenewsminute.com





