Putrada Ekadashi 2026: संतान प्राप्ति और संतान की रक्षा के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन करें इस मंत्र का जाप, जाने इसकी विधि

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं और इस महीने में आने वाली एकादशी पुत्रदा एकादशी के नाम से जानी जाती है। पुत्रदा एकादशी के पावन दिन पर भगवान श्रीहरि विष्णु और उनके बाल रूप बाल गोपाल यानी श्री कृष्ण की पूजा का विधान बताया गया है। वर्ष 2026 में श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रविवार, 23 अगस्त को नियम से रखा जाएगा। यदि किसी कारण से संतान प्राप्ति में बाधाएं आ रही हों या संतान की उन्नति व रक्षा की कामना हो, तो पति-पत्नी को साथ मिलकर इस दिन व्रत रखकर विशेष वैदिक एवं सात्विक मंत्रों का जप करना चाहिए।

संतान गोपाल सिद्ध मंत्र और जप का नियम
संतान प्राप्ति और संतान की रक्षा के लिए संतान गोपाल सिद्ध मंत्र का जप करना अत्यंत उत्तम माना गया है। यह मंत्र इस प्रकार है 'ॐ देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते, देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः॥ 

कैसे करें पाठ
पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति या चित्र के समक्ष घी का दीपक जलाकर तुलसी की माला से इस मंत्र की कम से कम 5 या 11 माला जप करना चाहिए। सही नियम और भाव से जप करने पर मन को शांति मिलती है।

गोपाल सहस्रनाम पाठ और भोग का नियम
मंत्रों के साथ-साथ इस दिन गोपाल सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत चमत्कारी माना जाता है। इसके साथ ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी विशेष फल प्रदान करता है। पूजा के अंत में माखन-मिश्री और तुलसी दल का भोग लगाकर पंचामृत से प्रसाद वितरित करना चाहिए।

pc- jansatta