Raksha Bandhan 2026: कब हैं रक्षाबंधन का त्योहार, जाने सही तारीख और राखी बांधने का मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। भाई-बहन के रिश्ते में प्यार, अपनापन और एक-दूसरे की परवाह को खास बनाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार पास में है। बता दें कि इस साल यह पर्व अगस्त में मनाया जाएगा। राखी को लेकर इस बार लोगों के मन में तारीख को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन है, क्योंकि पूर्णिमा तिथि दो दिनों तक रहेगी। ऐसे में सवाल है कि आखिर 27 या 28 अगस्त में से किस दिन भाई की कलाई पर राखी बांधी जाएगी?

क्या कहता हैं पंचाग
पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह करीब 9.08 बजे शुरू होगी, 28 अगस्त सुबह करीब 9.48 बजे तक रहेगी।  उदयातिथि के आधार पर 28 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाना शुभ माना जाएगा। 

28 अगस्त को ही क्यों मनाया जाएगा रक्षाबंधन?
रक्षाबंधन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
28 अगस्त को राखी बांधने के लिए सुबह का समय शुभ रहेगा।  पंचांग के अनुसार सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक राखी बांधने का शुभ समय बताया गया है।

pc- mumbaitak.in