लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और सरकार में कोई सुनने को ही राजी नहीं है: Jully
- byShiv
- 15 Jul, 2026
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पेपर लीक को लेकर एक बार फिर से भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि लगातारपेपर लीक हो रहे हैं और सरकार में कोई सुनने को ही राजी नहीं है।धर्मेंद्र प्रधान का अभी तक इस्तीफा नहीं हुआ है।
जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि जिस प्रकार से चतुर्थ श्रेणी की भर्तियाँ भी अभी तक पूर्ण नहीं करवा पाए, 3 साल होने वाले हैं, तो फिर क्यों जनता सेवा दे करते हो? क्यों युवाओं को गुमराह करते हो? मोदी जी खुद जयपुर में आकर कहकर गए थे कि पेपर लीक से मुक्ति दिलाऊँगा। इनके राज में 90 के आसपास पेपर लीक हो चुकेहैं और आज तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई। ऐसे तो कोई काम चलने वाला नहींहै।
कांग्रेस नेता जूली ने मंगलवार को कहा कि आज हमारेनेता राहुल गांधी के निर्देश से हम सब लोग काम कररहे हैं। "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम चल रहा हैऔर पूरे देश के अंदर एक जागरूकता फैलाने का काम राहुल गांधी ने किया है। युवाओं की लड़ाई राहुल गांधी जी लड़ रहे हैं।
एनएसयूआई द्वारा आयोजित विरोध मार्च में शामिल हुए गोविंद डोटासरा
वहीं पेपर लीक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने छात्रों_की_गूंजअभियान के तहत मंगलवार को जयपुर में एनएसयूआई द्वारा आयोजित विरोध मार्च में बड़ी बात कही है। उन्होंने इस मामले में कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों की गूंज अभियान के तहत आज जयपुर में एनएसयूआई द्वारा आयोजित विरोध मार्च में शामिल होकर पेपर लीकके खिलाफ छात्रों की आवाज़ बुलंदकी। हर परीक्षा ईमानदारी से हो, हर मेहनतकश को उसका हक मिले, इसी संकल्प के साथ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
PC: firstindianews





