Raghav Chadha: केंद्र सरकार ने आप नेता राघव चड्ढा को दी Z श्रेणी सुरक्षा, भाजपा में जाने की अटकले हुई...
- byShiv
- 16 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पंजाब सरकार द्वारा उनकी जेड प्लस सुरक्षा हटाए जाने और केंद्र द्वारा जेड श्रेणी सुरक्षा दिए जाने के बाद अटकलों का बाजार अब और गरम हो गया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वो बीजेपी में जा सकते हैं। उनकी बीजेपी नेताओं से बैठक हुई है।
केंद्र से मिली सुरक्षा
खबरों की माने तो राघव चड्ढा को जेड श्रेणी सुरक्षा दिए जाने का केंद्र सरकार का फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो की सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया। इसमें उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा देने की सिफारिश की गई थी। जब तक केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था औपचारिक रूप से लागू नहीं होती, तब तक दिल्ली पुलिस को अस्थायी सुरक्षा देने का निर्देश दिया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा दावा किया गया है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं।
आप पार्टी ने क्या कहा
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पार्टी के पास विश्वसनीय जानकारी है कि राघव चड्ढा और बीजेपी नेतृत्व के बीच बातचीत हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस समझौते के बाद राजनीतिक घटनाक्रमों में तेजी आई है। हालांकि, इन दावों को लेकर बीजेपी या राघव चड्ढा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
pc-aaj tak





