Rahul Gandhi: जनरल नरवणे की किताब लीक ने बढ़ाई परेशानी, जांच की आंच पहुंचेगी राहुल गांधी तक! क्यों कि उन्होंने ही किया था...
- byShiv
- 10 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ कैसे लीक हुई, अब यह सवाल बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। खुद बुक पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने साफ कहा हैं कि अभी तक यह किताब प्रकाशित नहीं हुई है और न ही इसका कोई प्रिंट, डिजिटल या अन्य किसी भी रूप में सार्वजनिक वितरण किया गया है। अब यह मामला दिल्ली पुलसि की स्पेशल सेल तक पहुंच गया है।
आगे क्या
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने ‘ऑपरेशन फोर स्टार्स’ शुरू कर दिया है। अब इस बात की जांच होगी कि जिस किताब को पब्लिश करने की इजाजत भारत सरकार ने नहीं दी, वह भारत में लोगों के हाथों तक पहुंची कैसे? कहां छपी? किसने छापी? कैसे इसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया? जांच राहुल गांधी के घर तक भी पहुंचेगी, क्योंकि उन्होंने इसी किताब के पन्ने संसद में लहराकर सवाल पूछे थे।
जांच से जुड़ा हैं विषय
मीडिया रिपोटर्स की माने यह ऑफिशयिल सीक्रेट एक्ट और नेशनल सक्यिोरिटी से जुड़ा मामला है, इसलिए इस पर एक्शन भी तगड़ा होगा। दिल्ली पुलिस की तफ्तीश का दायरा इतना बड़ा है कि इसकी आंच अब उन हस्तियों, उन सोशल मीडिया हैंडल्स तक पहुंचेगी, जिन्होंने इस ‘लीक’ कंटेंट को हवा दी। दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस बात की पूरी तफ्तीश की जाएगी कि डिफेंस से जुड़े जिस किताब को छापने की अनुमति अभी तक रक्षा मंत्रालय से मिली नहीं, वो किताब कैसे छप गई और किसके इशारे पर छपी।
pc- webdunia






