राजस्थान के बांसवाड़ा में विशेष सक्रियता दिखा रहे हैं Rahul Gandh, अब बोल दी ये बड़ी बात

जयपुर। कांग्रेस के दिग्गज रह चुके महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अब प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में विशेष सक्रियता दिखा रहे हैं। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बांसवाड़ा में लोकसभा चुनाव को लेकर आदिवासी और दलित वर्ग को साधने का प्रयास करने में लगे हुए हैं। 

राहुल गांधी ने अब बांसवाड़ा में कांग्रेस को आदिवासी और दलित वर्ग का हिमायती बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी यहां पर न्याय यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने इस दौरान प्रदेश की भजनलाल सरकार पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार को भी 60 लोग चलाते हैं। इनकी लिस्ट निकालो, आपको एक आदिवासी नहीं मिलेगा। 

उन्होंने यहां तक बोल दिया कि देश की सबसे बड़ी 200 कंपनियों की लिस्ट निकालो, एक आदिवासी नहीं मिलेगा। राहुल गांधी राजस्थान के इस जिले में महेंद्रजीत सिंह मालवीय की कमी को पूरा करने के लिए विशेष जोर लगा रहे हैं। 
PC: abplive