Rahul Gandhi: राहुल गांधी का बड़ा बयान, कांग्रेस के सत्ता में आते ही CAPF में कर देंगे भेदभावपूर्ण व्यवस्था को खत्म

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी कांग्रेस सत्ता में आएगी तो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भेदभावपूर्ण व्यवस्था को खत्म कर देगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीआरपीएफ के शौर्य दिवस पर एक लंबे-चौड़े एक्स पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी सरकार आने पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सीएपीएफ के जवानों को शीर्ष पद पर जाने का भी अवसर मिले।
जवानों को दी बधाई

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस पर जवानों के साहस और वीरता के लिए उन्हें बधाई और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा आपका साहस और बलिदान हर दिन हमारे देश की रक्षा करता है। आप सीमाओं पर तैनात रहकर देश को सुरक्षित रखते हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद से लोहा लेते हैं, और लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव, चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाते हैं।

इसके बाद उन्होंने लिखा है कि सालों की सेवा, त्याग और तपस्या के बाद भी सीएपीएफ जवानों को वक्त पर प्रमोशन नहीं दिया जाता। न ही उन्हें अपने फोर्स की लीडरशिप दी जाती है, क्योंकि शीर्ष पद फोर्स से बाहर के लोगों के लिए आरक्षित हैं। हमारी सरकार आते ही इस भेदभावपूर्ण व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा और सीएपीएफ जवानों को उनका पूरा अधिकार दिया जाएगा।

PC- jagran, etv bharat, ndtv