Rajasthan: दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA के बाद अब बोनस की हुई घोषणा

इंटरनेट डेस्क। दीपावली से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। जी हां डीए में बढ़ोतरी के बाद ही सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस का अनुमोदन कर दिया है। यह फैसला राज्य के करीब 6 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है।

जानाकारी के अनुसार वित्त मंत्री ने बोनस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, कर्मचारियों को लगभग 6,774 रुपये का बोनस दिया जाएगा, माना जा रहा है कि आदेश जारी होने के बाद राशि कर्मचारियों के खातों में दीपावली से पहले ट्रांसफर कर दी जाएगी।

वित्त विभाग के अनुसार, बोनस का फायदा पे लेवल एल-12 या ग्रेड पे 4800 तक के कर्मचारियों को मिलेगा. प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम 7000 रुपए का एडहॉक बोनस दिया जाएगा, इसमें 75 प्रतिशत राशि नकद और 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी।

pc- ndtv raj