Rajasthan: सेना का अफसर बनकर करली शादी, 21 लाख और कार ली दहेज में, दुल्हन पहुंची ससुराल तो हुआ ठगी अहसास

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक युवक ने युवती से झूठ बोलकर शादी रचा ली। युवक ने खुद को सेना में थ्री स्टार रैंक वाला अफसर बताया। ब्लैक बेरेट कमांडो का स्पेशल कोर्स में डिग्री जैसे बडे-बड़े सपने दिखाकर और शादी कर दुल्हन ले आया। साथ ही दूल्हे ने दहेज में 21 लाख की रकम के साथ एसयूवी गाड़ी भी ले ली। लेकिन फर्जीवाड़े का भांडा फट गया। दुल्हन जब सुसराल पहुंची तो धीरे-धीरे तथाकथित सेना के इस अफसर की पोल पट्टी सामने आ गई। 

सब कुछ निकला फर्जी
मामले का खुलासा हुआ तो दुल्हन और उसके घर वालों की हालात खराब हो गई। इधर पुलिस कप्तान बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में जिले के पचेरी थाने में दुल्हन के परिजनों की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी ने खुद को भारतीय सेना में 3 स्टार रैंक वाला कैप्टन बताया। खुद के लिए ब्लैक बेरेट कमांडो कोर्स का दावा किया। 2.50 लाख रुपए मासिक वेतन बताया। तथाकथित सेना के फर्जी अफसर की फर्जी बातों और बड़े बड़े दावों से प्रभावित होकर पीड़िता के पिता ने बेटी का रिश्ता तय कर दिया।

खुली असलियत
शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो धीरे-धीरे हकीकत सामने आने लगी। सेना में बड़ा अफसर होना तो दूर। सरकारी नौकरी भी नहीं निकली। असल में न सेना की वर्दी। न कोई पहचान पत्र। न कोई नौकरी। इधर, दुल्हन और उसके परिजनों के सवाल पूछने पर आरोपी और उसके परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पचेरी कलां थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया। वही घटना का पता लगते ही आरोपी फरार हो गया। लेकिन मुखबिर की सूचना पर मेड़ता सिटी से आरोपी मनीष सिंह (25) को गिरफ्तार कर लिया गया।

pc- jagran