Rajasthan: सीएम भजनलाल काफिला कम करने के बाद आज दिखे EV गाड़ी में, बड़ा संदेश देने की कोशिश
- byShiv
- 15 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा प्रधानमंत्री की अपील का पालन कर रहे है। दो दिन पूर्व उन्होंने अपने काफिले से गाड़ियों की संख्या कम की और अब वो ईधन बचाने को लेकर एक बार फिर अलग संदेश देने की कोशिश करते दिखे। मुख्यमंत्री जयपुर में आयोजित एनर्जी कॉन्क्लेव में इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी ईवी से पहुंचे। मुख्यमंत्री का ईवी से कार्यक्रम स्थल पहुंचना पूरे आयोजन में चर्चा का विषय बना रहा।
उनके इस कदम को प्रतीकात्मक होने के साथ-साथ एक बड़े संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है कि सरकार अब पारंपरिक ईंधन के विकल्पों को बढ़ावा देना चाहती है। राजस्थान सरकार पिछले कुछ समय से सौर ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर लगातार फोकस कर रही है।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम कर दी थी। ताकि आम लोगों को कम परेशानी हो, ट्रैफिक बाधित न हो और सरकारी खर्चों में भी कटौती की जा सके। अब ईवी से कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश देने की कोशिश की है।
pc- ndtv raj






