Rajasthan: कांग्रेस में शामिल होते ही प्रहलाद गुंजल ने कहा- सत्ता का दम और डर दिखाकर लोगों को जोड़ रही है भाजपा


इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने आज कांग्रेस का दामन थामने ही अपनी पुरानी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। प्रहलाद गुंजल ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जयपुर कार्यालय में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

खबरों के अनुसार, कांग्रेस में शामिल होते ही गुंजल ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 40 साल तक बीजेपी की सेवा की। विद्यार्थी जीवन से शुरू होकर पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी की सेवा के लिए सडक़ों पर लगा दिया, लेंकिन  जिस तरह से आम आदमी की आवाज को कुचल दिया जाता है वो पीड़ादायक है। 

प्रहलाद गुंजल ने आज यहां तक बोल दिया कि बीजेपी सत्ता का दम और डर दिखाकर लोगों को जोड़ रही है। इसी तरह प्रकार से लोगों को भारतीय जनता पार्टी में जॉइन कराया जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रहलाद गुंजल को अब कोटा लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है।

PC: amarujala