Rajasthan: फ्लाइट लेट होने से बेनीवाल नहीं पहुंच सके दिल्ली, विपक्ष की बैठक में होना था शामिल, सांसद से जताया गुस्सा

इंटरनेट डेस्क। एयर इंडिया की फ्लाइट लेट होने पर सांसद हनुमान बेनीवाल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्हें दिल्ली में होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल होना था, लेकिन वो फ्लाइट के लेट होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएं। बेनीवाल को सोमवार (27 जुलाई) को एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर से दिल्ली जाना था। 

जयपुर से सुबह 8.50 की फ्लाइट निर्धारित समय पर दिल्ली उड़ान नहीं भर सकी थी। इसके बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर एयर इंडिया और केंद्र सरकार पर निशाना साध दिया। एयर इंडिया ने उनके ट्वीट के जवाब में मामले पर खेद जताया।

एयर इंडिया की तरफ से इस मामले में कहा गया है कि उनकी टीम समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश कर रही है। सांसद बेनीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार हवाई उड़ानों की देरी को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। ऐसा लगता है कि सरकार का एयर इंडिया पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, सरकार को इस बारे में सख्त कदम उठाने चाहिए।

pc- ndtv