Rajasthan: भजनलाल सरकार ने देर रात किया पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 123 आरपीएस अधिकारियों को बदला

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। भजनलाल सरकार ने वन विभाग के बाद अब पुलिस विभाग में तबादले किए हैं। खबरों के अनुसार, सरकार ने अब प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 123 राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रदेश में आने वाले महीनों में पंचायत और निकाय चुनाव होने जा रहे है।  

पुलिस मुख्यालय की ओर से नए आदेश जारी हुए हैं। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) और समकक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों का जिला पुलिस से रेंज, पुलिस मुख्यालय, सतर्कता, अपराध शाखा और अन्य विशेष पुलिस इकाइयों में तलाबला किया गया है।

वहीं कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में वृत्ताधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान सरकार की ओर किए गए तबादलों के तहत गौरव सारस्वत को सीओ जायल, नागौर, राहुल गोयल को दांतारामगढ़, सीकर और नीरज गुप्ता को पीसांगन, अजमेर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुहासी जैन को बानसूर, कोटपूतली-बहरोड़ और सुरेश बिश्नोई को कैलादेवी, करौली भेजा गया है।

pc- bhaskar english