Rajasthan: भजनलाल कैबिनेट में बदलाव के संकेत, कुछ मंत्रियों की छुट्टी होना तय, इनको मिल सकती हैं जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्य सचिव का तबादला हुआ तो हुआ उनके साथ कई और अधिकारी बाहर हो गए। अब खबरें यह हैं की मुख्य सचिव बदले जाने के बाद कुछ मंत्रियों को भी बदला जा सकता हैं, यानी के मंत्रिमंडल में विस्तार के साथ साथ कई मंत्रियों को भी बदला जा सकता है। 

मीडिया रिपोटर्स की मानेतो अंता विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद अब सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने से पहले प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल विस्तार की प्रबल संभावना है। सरकार में फिलहाल 24 मंत्री हैं जबकि अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। पार्टी के भीतर गुटीय संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व इस फेरबदल के प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।

इस बीच वसुंधरा राजे के प्रभाव वाले गुट को भी साधने की कोशिशें जारी हैं। राजनीतिक रिपोर्टों में यह कहा गया है कि सरकार के आगामी फेरबदल में इस गुट को संतुलित रखने की रणनीति भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल केवल खाली पद भरने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि कुछ नॉन परफॉर्मिंग मंत्रियों की छुट्टी भी की जा सकती है।

pc- news18 hindi