Rajasthan: एलपीजी की कालाबाजारी पर भजनलाल सरकार सख्त, एफआईआर के साथ लाइसेंस रद्द करने के दिए...
- byShiv
- 30 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कई देश एलपीजी की किल्ल से जूझ रहे हैं, उन्हीें देशों में भारत का नाम भी शामिल हैं, ऐसे में देश के कई राज्यों की सरकारें नए नए कदम उठा रही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मामले में साफ कहा कि कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग में लिप्त व्यक्तियों या संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस निरस्त किए जाएं, बार-बार उल्लंघन करने वालों को ब्लैकलिस्ट भी किया जाए।
भजनलाल सरकार सख्त
खबरों की माने तो ईरान-इजराइल और अमेरिका युद्ध के बीच एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समीक्षा बैठक की, डिसमें सीएम भजनलाल ने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और तय कीमत से अधिक पर बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, मुख्यमंत्री कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित समीक्षा बैठक में एलपीजी सप्लाई को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जिला कलेक्टर्स को नियमित मॉनिटरिंग और जमीनी फीडबैक लेने के निर्देश दिए हैं।
लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश
सीएम शर्मा ने साफ कहा कि कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग में लिप्त व्यक्तियों या संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस निरस्त किए जाएं। बार-बार उल्लंघन करने वालों को ब्लैकलिस्ट भी किया जाए, उन्होंने कहा कि आकस्मिक निरीक्षण कर अनियमितताओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए और स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक भंडारण का मिलान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को संयुक्त टीम बनाकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
pc -news18 hindi






