Rajasthan: भजनलाल सरकार ने बढ़ाई पेंशन की राशि, अब बढ़कर मिलेंगे हर महीने इतने रुपए

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के तहत राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को बढ़ा दिया गया है। 1300 रुपये मिलने वाली पेंशन राशि अब 1450 रुपये हो गई है। जनवरी 2026 की पेंशन के बिल तैयार कर ईसीएस के लिए भेज दिए गए हैं, और जल्द ही राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा हो जाएगी।

प्रदेश में वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 91 लाख से अधिक लाभार्थियों को पेंशन मिल रही है। इनमें वृद्धजन, विधवा एवं एकल नारी, दिव्यांगजन तथा लघु और सीमांत किसान शामिल हैं।

राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में 1000 रुपये प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन राशि को बढ़ाकर 1150 रुपये किया।  इसके बाद वर्ष 2025 में इसे 1250 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।  जनवरी 2026 में पेंशन राशि बढ़ाकर 1300 रुपये की गई और अब इसे बढ़ाकर 1450 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

pc- punjabkesari.in