Rajasthan: भजनलाल सरकार लोगाें के घर का सपना करेगी साकार, मिलने वाली हैं प्रदेश के लोगों को सौगात
- byShiv
- 07 Apr, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार प्रदेश के लोगों के लिए योजनाएं ला रही हैं और उन पर काम भी हो रहा है। ऐसे में सरकार लोगों का अपने घर का सपना साकार करने जा रही है। राजस्थान आवासन मण्डल की ओर से जल्द ही विभिन्न आय वर्गों के लिए नई आवासीय योजनाएं लॉन्च की जाएगी। भजनलाल सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की क्रियान्विति में अप्रैल और मई माह में राजस्थान आवासन मण्डल प्रदेश के विभिन्न जिलों जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, कोटा और हनुमानगढ़ में विभिन्न आय वर्गों के लिए नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
मिलेंगे खुद के आवास
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान आवासन मण्डल की इन योजनाओं के अंतर्गत फ्लैट्स और स्वतंत्र आवास दोनों प्रकार के विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे ईडब्लूएस, एलआईजी, मध्यम आय वर्गों और उच्च आय वर्गों के परिवारों को किफायती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसी के साथ ही अटरू, गजनपुरा, नैनवा, लाखेरी और धौलपुर में भी विभिन्न आवासीय योजना जल्द शुरू की जाएगी।
यहां भी आएगी योजना
इसके साथ ही जैसलमेर तथा नीमराना के करीब शाजहानपुर में भी मण्डल जल्द नवीन आवासीय योजना शुरू करेगा, जिसकी तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करते हुए हाउसिंग बोर्ड द्वारा लाई जा रही योजनाएं अपने आवास का सपना देख रहे प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी।
pc- tv9




