Rajasthan: भाजपा में पंचायत और निकाय चुनावों के लिए तैयारी, पार्टी ने एससी मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची की...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत और निकायों के चुनाव कब होंगे अभी तो यह तय नहीं हैं, लेकिन इसकी तैयारी पूर्ण रूप से शुरू हो चुकी है। भाजपा और कांग्रेस लगातार काम कर रही है। ऐसे में अब राजस्थान बीजेपी ने एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित की है।

खबरों की माने तो प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर पदाधिकारियों की सूची जारी हुई है। मोर्चे में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री के नामों का ऐलान किया गया है। संगठन में नए चेहरों को मौका दिया गया है, साथ ही क्षेत्रीय संतुलन साधने की भी कोशिश दिखी है। बीते दिन ही बीजेपी ने मीडिया प्रभारियों की भी लिस्ट जारी की थी। 

जानकारी के अनुसार नई टीम में जयपुर, उदयपुर, अलवर और भरतपुर समेत अन्य जिलों से भी पदाधिकारियों को नियुक्ति दी गई है। इस लिस्ट को अगले पंचायत चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है।

pc- ETV bharat