Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर, 7 जिलों में नए भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजस्थान के दौरे पर आ रहे है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहली बार राजस्थान दौरा होगा। बताया जा रहा हैं कि नितिन नवीन प्रदेश के 7 नए जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। राजस्थान में बीजेपी का मुख्यालय का भवन बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि इसके लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस संबंध में पुष्टि करते हुए बताया था कि प्रदेश कार्यालय के साथ-साथ कई जिला कार्यालयों के लिए भी आवेदन मिले हैं।

इसी के तहत अब बीजेपी ने प्रदेश के 7 जिलों नए कार्यालयों के उद्घाटन करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही एक जिले में कार्यालय का शिलान्यास भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीजेपी के कार्यालय जिन जिलों में उद्घाटन होने वाले हैं उनमें टोंक, पाली, बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू और बाड़मेर शामिल हैं। इन सभी जिलों में कार्यालयों का उद्घाटन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा किया जाएगा।

खबरों के अनुसार राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल, सोमवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन टोंक जाएंगे, जहां वे टोंक भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही अन्य जिला कार्यालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन भी किया जाएगा।

pc- BBC