Rajasthan: भाजपा निकाय चुनावों के लिए बनाएगी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह घोषणापत्र
- byShiv
- 05 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। भाजपा और कांग्रेस भी अपनी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। वैसे प्रदेश में अभी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तारीखों का औपचारिकता ऐलान नहीं हुआ हैं, लेकिन राजनीतिक दलों की सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर एक नई पहल की है, पार्टी लोकसभा और विधानसभा के चुनावों की तर्ज पर इस बार निकाय चुनाव के लिए भी घोषणापत्र बनाएगी।
भाजपा ने बनाई रणनीति
खबरों की माने तो इसी की तैयारी के लिए पार्टी ने एक समिति का गठन किया है। जिसकी कमान राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से स्थानीय निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति-2026 और संभागीय चुनाव संचालन संशोधित समिति का गठन किया गया है।
घोषणा पत्र समिति में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को शामिल किया गया है। समिति में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र कुमार गहलोत, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर, महेश विजयवर्गीय, गोविंद टांक, पूर्व महापौर बृजलता हाड़ा, पूर्व महापौर सुशीला राजपुरोहित, पूर्व सभापति कृष्णा कटारा, पूर्व सभापति राकेश शर्मा और पूर्व उपमहापौर गिरीश चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
pc- ndtv raj





