Rajasthan: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग जले जिंदा, नहीं बचे कंकाल भी
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत मौजपुर के पास एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां चलती कार में सीएनजी लीकेज होने से आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जलकर राख हो गए। इस घटना में चालक भी बुरी तरह झुलस गया, जिसे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना रात देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव निवासी एक परिवार वैष्णो देवी के दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे। परिवार इस गाड़ी को किराए पर लेकर आया था, जैसे ही यह अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर में पहुंचे। वहां अचानक सीएनजी गैस का रिसाव हो गया और रिसाव इतना तेज था कि तुरंत ही आग लग गई और आग के चलते गाड़ी में सवार सभी लोग जिंदा जल गए।
सभी लोग थे नींद में
खबरों की माने तो कार ने आग का गोला बनने के बाद किसी भी सवार को बचाने का मौका नहीं दिया। बताया जा रहा है गाड़ी में सवार परिवार नींद में थे, अगर जगे हुए होते तो शायद चालक की तरह वो बाहर निकल पाते। श्योपुर निवासी चालक विनोद कुमार बड़ी मुश्किल से उसमें निकाल पाया। वो भी काफी जल गया। इस हादसे में दो महिलाए, एक पुरुष और दो बच्ची जिंदा जलकर राख हो गए, उनके कंकाल भी नहीं बचे हैं।
pc- jagran





