Rajasthan: विधानसभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल, देवनानी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
- byShiv
- 06 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में अब संसद की तर्ज पर सेन्ट्रल हॉल बनेगा। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अधिकारियों को हॉल के लिए उचित स्थान चिन्हित किये जाने के लिए निर्देश दिए है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो देवनानी ने बताया कि यह सेन्ट्रल हॉल बहुपयोगी होगा, अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि सेन्ट्रल हॉल को महापुरुषों के थ्री-डी चित्रों से सुसज्जित किया जायेगा, सेन्ट्रल हॉल में राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व की पेन्टिंग्स भी लगाई जायेगी। हॉल का उपयोग विधान सभा सत्रकाल के दौरान विधायकगण, विभागीय अधिकारीगण और आगन्तुक अतिथिगण की चर्चा और जलपान के लिए होगा।
1 वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश
खबरों की माने तो विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने बैठक में विधान सभा भवन के पंचम तल पर ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य आरम्भ करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। देवनानी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत ड्रॉईंग का अवलोकन किया और इस कार्य की अनुमानित लागत व निर्माण समयावधि पर चर्चा की। देवनानी ने इस कार्य को अधिकतम एक वर्ष में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है।
आएगा इस काम
देवनानी ने कहा कि इस ऑडिटोरियम का उपयोग युवा संसद, राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ द्वारा आयोजित कार्यशाला, सेमिनार, बैठक और संगोष्ठियों के साथ पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के लिए किया जायेगा। देवनानी ने बताया कि भविष्य में यदि विधान परिषद का निर्माण होता है तो यह ऑडिटोरियम उसके लिए उपयोग में लिया जा सकेगा।
pc- navbharat






