Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की युवाओं के लिए बड़ी घोषणा, मिलेेगा ये बड़ा फायदा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर जयपुर में बड़ी घोषणा की। यहां भवानी निकेतन परिसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा साहेब को नमन करते हुए युवाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का ऐलान किया। इन लाइब्रेरी के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को डिजिटल अध्ययन सामग्री और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके साथ ही जयपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अंबेडकर आवासीय कोचिंग केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां रहकर छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर अंबेडकर सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

pc- mttvindia.com