Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अचानक नई दिल्ली का दौरा किया है। यहां पर उन्होंने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सीएम भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे को लेकर एक बार फिर से कयासों को दौर शुरू हो चुका है। मंत्रिमंडल विस्तार सहित कई मामलों को लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है।  सीएम ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से भी दिल्ली दौरे पर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, राज्य के समग्र विकास को नई गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री के सतत सहयोग से राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है।

इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात के दौरान प्रदेश के जल आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रगतिरत विभिन्न जल परियोजनाओं, पेयजल उपलब्धता तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सकारात्मक संवाद किया।

pc- sj