Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश को सीधे समुद्र से जोड़ने की तैयारी में, अधिकारियों की ली बैठक

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के विकास को पंख लगाने की तैयारी कर रहे है। उन्होंने प्रदेश को सीधे समुद्र से जोड़ने और माल परिवहन को सुगम बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने जवाई-लूनी-रण ऑफ कच्छ राष्ट्रीय जलमार्ग को धरातल पर उतारने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ने शुक्रवार को कार्यालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रोजेक्ट के तकनीकी और वित्तीय पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के उद्योगों को माल परिवहन और निर्यात के लिए जलमार्ग उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस जलमार्ग के अस्तित्व में आने से राजस्थान, रण ऑफ कच्छ के रास्ते सीधे अरब सागर से जुड़ जाएगा।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और आईआईटी मद्रास को निर्देश दिए कि वे इस प्रोजेक्ट का तकनीकी आकलन करें। उन्होंने जहाजों के अनुमानित ट्रैफिक और अन्य वित्तीय पहलुओं की तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा।

pc- x.com