Rajasthan: मुख्यमंत्री शर्मा ने दंडवत प्रणाम कर पूरी की 21 किमी की गोवर्धन परिक्रमा, श्रीनाथ जी के किए दर्शन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नए साल का स्वागत एक अलग अंदाज में किया है। अभी मुख्यमंत्री भजनलाल यूपी में हैं और उन्होंने यहां गिरिराज गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की है। जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल ने आम भक्तों की तरह जमीन पर दंडवत प्रणाम करते हुए परिक्रमा शुरू की । पुत्रदा एकादशी के पावन दिन मुख्यमंत्री ने नए डीग जिले में श्रीनाथ जी के मंदिर से 21 किलोमीटर लंबी गोवर्धन परिक्रमा की शुरुआत की।

जानकारी के अनुसा सीएम पहले जयपुर से पूंछरी का लौठा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। उसके बाद ब्रजरज को माथे पर लगाकर श्रीनाथ जी के सामने सिर झुकाया, गिरिराज गोवर्धन में यात्रा के बाद रात का विश्राम भी यहीं किया। मुख्यमंत्री ने बिना कोई चटाई या कपड़ा बिछाए सीधे मिट्टी पर कनक दंडवत किया। जतीपुरा में मुखारविंद के दर्शन कर पूजा की, यह उनका पुराना तरीका है लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार वे सार्वजनिक रूप से इस तरह नजर आए।

गिरिराज महाराज के चरणों में मुख्यमंत्री ने राजस्थान के हर कोने में विकास जन-जन के कल्याण और लोगों में नई ऊर्जा आने की प्रार्थना की। नववर्ष की पूर्व संध्या पर यह आध्यात्मिक यात्रा न केवल उनकी भक्ति दिखाती है बल्कि लोगों को प्रेरित भी करती है।

pc- ndtv raj