Punjab Elections 2027: भाजपा और SAD के गठबंधन पर पीएम मोदी का आया रिएक्शन, जाने क्या कहा पीएम ने

इंटरनेट डेस्क। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन का ऐलान किया। मंगलवार को बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की घोषणा की। इसके साथ ही, एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी की 6 साल बाद वापसी हुई है। वहीं गठबंधन के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। 

क्या कहा पीएम मोदी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने इस गठबंधन के द्वारा पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार बाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल का जिक्र भी किया।

पीएम मोदी ने जताई खुशी
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के एनडीए में वापसी पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना! मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की एनडीए परिवार में वापसी हो रही है, और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर। हमारा गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जन-हितैषी शासन मिले, जो राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाए। अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा सींचा गया अकाली दल-बीजेपी गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

pc- indiatv.in