Rajasthan: सीएम भजनलाल दिल्ली के दौरे पर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती हैं चर्चा
- byShiv
- 13 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की अंता सीट पर उपचुनाव समाप्त होते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर पहुंच गए है। कारण इसके कई हैं, प्रदेश के मुख्य सचिव का तबादला हो चुका हैं और खबरें यह भी हैं सरकार में भी बहुत कुछ बदलने वाला है। जी हां चर्चा हैं की सरकार के 2 साल पूरे होने जा रहे हैं और ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इसके लिए सीएम दिल्ली के दौरे पर है।
वैसे कहा तो यह जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री का यह दौरा केंद्रीय मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर चर्चा के लिए तय किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कि दिल्ली में पर्दे के पीछे कई निर्णायक सियासी फैसले लिए जा सकते हैं, उनका यह दौरा राज्य के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार, नए प्रशासनिक मुखिया की नियुक्ति और लंबित राजनीतिक नियुक्तियों की दिशा में हो सकता है।
मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उनका फोकस केंद्रीय योजनाओं और राजस्थान के विकास पर रहेगा, दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हो चुकी है। इसके बाद, मुख्यमंत्री केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मिलेंगे।
pc- firstindianews.com






