Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा का आज जन्मदिन, दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन बने थे सीएम, कई दिग्गजों ने दी बधाई
- byShiv
- 15 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज जन्मदिन है। 15 दिसंबर 1967 को भरतपुर जिले के नदबई में जन्मे भजनलाल शर्मा आज 58 वर्ष के हो गए हैं। वैसे आपको बता दें कि फिक्स दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन 15 दिसंबर 2023 को ही उन्होंने राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह संयोग उनके राजनीतिक जीवन की एक अनोखी मिसाल है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना जन्मदिन सेवा कार्यों में जुटकर मनाया। इस खास दिन पर देश-प्रदेश की नामचीन हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और भूपेंद्र यादव सहित कई नेताओं ने सीएम को बधाई दी है।
मंदिर से की शुरूआत
बता दें कि सीएम सुबह मोती डूंगरी मंदिर पहुंचे और पूजा की इसके बाद वे गोविंद देव जी मंदिर गए और फिर सांगानेर की पिंजरापोल गौशाला पहुंचे। यहां गोसेवा कर उन्होंने जन्मदिन मनाया, राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मंत्री जोराराम कुमावत सहित कई नेता-जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।






