Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा की दिल्ली में अमित शाह के साथ लंबी मंत्रणा, राजस्थान में बड़े बदलाव के संकेत
- byShiv
- 17 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली के दौरे रहे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के साथ में मुलाकात की। सीएम का यह दौरा प्रदेश के विकास और आगामी सियासी समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से लेकर स्वास्थ्य मंत्री और जल शक्ति मंत्री तक सब से मुलाकात की है।
शाह के साथ चली 45 मिनट चर्चा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों दिग्गजों के बीच बंद कमरे में करीब 40 से 45 मिनट तक चर्चा हुई। हालांकि यह एक शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है, लेकिन माना जा रहा है कि इस मुलाकात में राजस्थान के मौजूदा सियासी मसलों और आगामी रणनीतियों को लेकर गहरा मंथन हुआ है।
गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम भजनलाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के पास पहुंचे। यह बैठक लगभग 1 घंटे तक चली, जिसमें राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने पर फोकस रहा। मुख्यमंत्री ने आमजन को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का रोडमैप साझा किया, जिस पर जेपी नड्डा ने केंद्र की ओर से हरसंभव तकनीकी और आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया।
pc- ndtv raj






