Rajasthan: सीएम शर्मा ने इस काम के लिए किए 1012 करोड़ रुपए मंजूर, प्रदेश को मिलेगा इसका...
- byShiv
- 01 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल मानसून खूब बरसा है और इसके कारण राजस्थान में बहुत तबाही मची, जिससे कई सरकारी संपत्तियों को और लोगों को हानी हुई है। वहीं अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाढ़ और अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सरकारी इमारतों व सड़कों की मरम्मत के लिए 1012 करोड़ 92 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बड़ी राशि से करीब 50 हजार से ज्यादा सड़कें पुलियां डैम एनीकट स्कूल अस्पताल आंगनबाड़ी केंद्र जैसी जरूरी संपत्तियां दुरुस्त हो जाएंगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग को सबसे पहले फायदा मिलेगा। 294 करोड़ रुपये से 14 हजार 212 सड़कें और 1 हजार 161 पुलियां ठीक की जाएंगी।
जल संसाधन विभाग की 902 संपत्तियां जैसे डैम एनीकट 19 करोड़ से ज्यादा की राशि से संवरेगी। चिकित्सा विभाग की 681 इमारतें 12 करोड़ 80 लाख रुपये में नई जान पाएंगी ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
pc- jansatta






