Rajasthan: यमुना प्रवाह पदयात्रा को सीएम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, सरदार पटेेल को किया याद
- byShiv
- 26 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। जयपुर में आज सरदार एटदरेट 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा के तहत यमुना प्रवाह पदयात्रा को सीएम भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की एक राष्ट्रव्यापी पहल है।
इस अवसर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में 1875 के वर्ष का ऐतिहासिक महत्व बताया। उन्होंने सरदार पटेल को 570 से अधिक रियासतों को एक करके अखंड भारत बनाने का श्रेय दिया। राठौड़ ने याद दिलाया कि पटेल ने हैदराबाद के निजाम को बलपूर्वक भारत में मिलाया था।
इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने देशहित में कभी समझौता नहीं किया, और वह हमेशा किसानों की आवाज बने, उन्होंने आजादी के समय कई रियासतों की बगावत का जिक्र किया, लेकिन पटेल की संगठन क्षमता और नीति-निर्माण की तारीफ की।
pc- firstindia.co.in






