Rajasthan: सीएम शर्मा ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के नवीन भवन का किया उद्घाटन, कहा-आयुर्वेद हमारी प्राचीन विरासत
- byShiv
- 09 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत की और लोगों को संबोधित किया। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जोरावर सिंह गेट में आयोजित किया गया। भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा आयुर्वेद हमारी प्राचीन विरासत है जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के नवीन भवन का उद्घाटन व प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में आयुष आज जन-जन के उत्तम स्वास्थ्य का आधार बन रहा है। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी शामिल हुए। वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
pc- rajasthan news






