Rajasthan: सीएम शर्मा का निशाना, लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक मूल्यों के दमन से भरा हैं

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को कोटा के दौरे पर रहे। यहां आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में उन्होंनेे कांग्रेस को निशाने पर लिया है। इस संबंध में सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस का इतिहास ही लोकतांत्रिक मूल्यों के दमन और संवैधानिक मर्यादाओं के उल्लंघन से भरा रहा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो देश ने आपातकाल का काला दौर भी देखा है और कांग्रेस की स्वार्थपरक राजनीति के दुष्परिणाम भी भुगते हैं। आज भी जनता सब देख रही है कि किस प्रकार कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है।

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ कार्यक्रम के अंतर्गत सेवेन वंडर्स पार्क से छावनी चौराहे तक आयोजित पदयात्रा में सीएम भजनलाल ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि देश का लोकतांत्रिक इतिहास कांग्रेस के सत्ता मोह, आपातकाल और संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ किए गए खिलवाड़ का साक्षी रहा है। आज भी कांग्रेस अपनी राजनीतिक स्वार्थसिद्धि के लिए जनविश्वास और लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

pc- sj