Rajasthan: आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ सरकार ने दिए एसीबी जांच के आदेश, मुश्किले बढ़ना तय
- byShiv
- 31 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ना तय हो गया है। उनके खिलाफ एसीबी जांच करेगी। उन पर पद के दुरुपयोग, निजी कंपनी को अनुचित फायदा पहुंचाने और कंपनी के रिसॉर्ट में खुद व परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदने के आरोप है। अब इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जांच करेगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार ने उनके खिलाफ जांच की मंजूरी दे दी है।
लगे हैं ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिखर अग्रवाल द्वारा निजी कंपनी गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों से कथित आपराधिक मिलीभगत कर अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग करने, खुद को और कंपनी को अनुचित फायदा पहुंचाने और राज्य सरकार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने के तथ्य प्राथमिक तौर पर सामने आए हैं। इस संबंध में राजस्थान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 17-ए के अंतर्गत विस्तृत जांच (अनुसंधान) के लिए पूर्वानुमोदन प्रदान किया गया है।
एसीबी करेगी जांच
खबरों की माने तो एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया, मीडिया में आई रिपोर्ट्स और उद्योग विभाग से प्राप्त तथ्यात्मक रिपोर्ट का ब्यूरो द्वारा समग्र परीक्षण एवं विश्लेषण किया गया। इसके अतिरिक्त गोपनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर सामने आए तथ्यों के संबंध में प्राथमिक जांच दर्ज कर विस्तृत जांच किया जाना उचित पाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिखर अग्रवाल ने राजस्थान में जिला कलेक्टर, उदयपुर, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं अन्य विभागों के पदों पर रहते हुए कथित रूप से अपने पद एवं प्रभाव का दुरुपयोग किया।
pc- x.com




