Rajasthan: कांग्रेस ने हनुमान बेनीवाल को दिया झटका,RLP नेता उम्मेदाराम बेनीवाल कांग्रेस में हुए शामिल, बाड़मेर-जैसलमेर से लड़ सकते हैं चुनाव

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के पहले दल बदल का खेल जारी है। इस खेल में भाजपा के नेता कांग्रेस में कांग्रेस के भाजपा में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में आज एक और बड़े नेता ने राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। जी हां रार्ष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता और हनुमान बेनीवाल के करीबी उम्मेदाराम बेनीवाल शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उम्मेदाराम कांग्रेस से बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, बायतु विधायक हरीश चौधरी, पूर्व विधायक हेमाराम चौधरी ने उम्मेदाराम का स्वागत किया।

वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद उम्मेदाराम ने कहा कि, बाड़मेर जिले की जनता की भावनाओं को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है। हमारे परिवार की विचारधारा हमेशा कांग्रेस की रही है। लेकिन आज की परिस्तिथियों को देख कर किसान विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। बता दें की राजस्थान में आरएलपी और कांग्रेस में गठबंधन की चर्चा चल रही हैं, लेकिन इस चर्चा को अब झटका लगा है। 

कौन हैं उम्मेदराम बेनीवाल? 
उम्मेदराम बेनीवाल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रमुख चेहरा माना जाता है। उम्मदेराम ने दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा है। हालांकि वो दोनों ही बार हार गए, लेकिन उन्होंने अपने प्रतिद्विंदियों को कड़ी टक्कर दी थी। 

PC- ABP NEWS